क्या हेलमेट पहनने वालों के बाल ज्यादा झड़ते हैं? कितना सही, कितना गलत?
नई दिल्ली, मई 23 -- बाइक या स्कूटी चलाते समय सेफ्टी के लिए हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है, लेकिन कई लोगों को लगता है कि रोज हेलमेट पहनने से उनके बाल झड़ने लगते हैं। खासकर गर्मियों में पसीना, चिपचिपापन और स्कैल्प में खुजली की वजह से लोग हेलमेट को हेयर फॉल का कारण मान लेते हैं। हालांकि, ऐसा मानना सही नहीं है। हेलमेट पहनने और बाल झड़ने का सीधा संबंध नहीं होता। असली समस्या तब शुरू होती है जब हेलमेट गंदा हो, बहुत टाइट हो या लंबे समय तक स्कैल्प में पसीना जमा रहे। इससे स्कैल्प हाइजीन खराब हो सकती है जिससे डैंड्रफ, खुजली और बाल टूटने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। सही तरीके से हेलमेट पहनने और स्कैल्प की सफाई रखने से इन समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सिर पर किसी चीज को पहनने से आपके बालों के फॉलिकल्स के डीएनए नहीं बदल जाते। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.