महोबा, मार्च 18 -- खन्ना पुलिस को दी तहरीर में पीडित प्रमोद देवी पत्नी जितेंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 मई 2025 को परिवार के साथ भतीजे के लगन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बांदा गई थी।जब वह लौटकर घर आई तो देखा कि पड़ोसी सत्येंद्र निषाद और श्यामू निषाद पुत्रगण रामऔतार सोने चांदी के आभूषण लेकर जा रहे थे। शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए और दबंगों ने शिकायक करने पर जानमाल की धमकी दी। चोरी की घटना की सूचना थाना पुलिस को देने के बाद भी पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके बाद पीडिता ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस नेआरोपित सत्येंद्र निषाद और श्यामू निषाद के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...