कोयला चोरी के विरोध के कारण रजनी को फंसाया गया : सांसद
धनबाद, मई 27 -- भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ सांसद ढुलू महतो मंगलवार को जेल में बंद आजसू नेत्री रजनी रवानी से मिले। सांसद ने कहा कि यह सब कांग्रेस का किया धरा है। निर्दोष महिला को कोयला चोरी का विरोध करने के कारण फंसा कर जेल भेज दिया गया। धनबाद एसएसपी से मांग करते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो। एक महिला को झूठे मुकदमे में फंसाने का भाजपा विरोध करेगी। प्रतिनिधमंडल में सांसद के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, संजीव अग्रवाल, नितिन भट्ट, संजय झा, मिल्टन पार्थसारथी आदि मौजूद थे। सांसद ने कहा कि वे मामले की शिकायत गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे और बांसजोड़ा में अब तक हुई घटना की जांच की मांग करेंगे। सीबीआई जांच होनी चाहिए। बांसजोड़ा में कांग्रेस प्रायोजित यह पहली घटना नहीं है। कांग्रेस के अपराधियों ने अपने आदमी को ही गोली मार एक महिला को फंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.