कोतवाली अलीगंज में चला स्वच्छता अभियान, हुई साफ-सफाई
एटा, अप्रैल 5 -- अलीगंज। एसएसपी डॉ. इलामारन के निर्देश पर अलीगंज कोतवाली में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में कोतवाली अलीगंज में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई। अभियान का उद्देश्य थाना परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं स्वस्थ वातावरण में बनाए रखना रहा। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर, कार्यालय कक्ष, बैरक, शौचालय एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। इस दौरान परिसर में पड़े अनावश्यक कूड़ा-करकट एवं कबाड़ को हटाकर साफ-सुथरा वातावरण तैयार किया गया। कोतवाली अलीगंज में चलाया गया यह स्वच्छता अभियान आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दे रहा है। भविष्य में भी इसे निरंतर जारी रखा जाएगा। चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता ही अहम भूमिका निभाते हैं : विधायकअलीगंज। पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.