कोडीनयुक्त सिरप मामले में फर्जी फर्म बनवाने वाला आरोपी गिरफ्तार
मिर्जापुर, मार्च 19 -- मिर्जापुर, संवाददाता। कोडीनयुक्त सिरप के अवैध कारोबार मामले में अदलहाट पुलिस ने गुरुवार वाराणसी से आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह वाराणसी के खोजवा का निवासी है। वाराणसी में मेडिकल स्टोर व फर्म चलाता है। पूर्व में पकड़े गए चार आरोपियों के उसने फर्जी तरीके से फर्म तैयार कराए थे। जो जमालपुर और अदलहाट के थे।कोडीनयुक्त सिरप की सप्लाई मामले में ड्रग निरीक्षक संतोष पटेल ने जांच के बाद चार फर्मों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें तीन अदलहाट और एक जमालपुर थाने में दर्ज हुई थी। अदलहाट पुलिस ने कागजों पर सिरप की सप्लाई में तीन और जमालपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।अदलहाट पुलिस ने गुरुवार को मामले में फरार चल रहे आरोपी वाराणसी के खोजवा निवासी अजय कुमार यादव को वाराणसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.