कोडरमा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई सामान जब्त
कोडरमा, मई 21 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा नगर पंचायत के कोडरमा बाजार स्थित दुकानदारों के द्वारा सड़क एवं नाली पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने के खिलाफ गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले दुकान संचालकों का समान भी जब्त किया गया और भविष्य में अतिक्रमण नही करने की सख्त चेतावनी दिया गया। नगर प्रशासक शंभू कुशवाहा ने बताया कि जब्त समानों को जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में दुबारा इस तरह का अतिक्रमण किया जायेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। बता दें कि दुकान संचालकों को डस्टबिन रखने और कचरा को इधर-उधर फेंकने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि मुख्य सड़क के किनारे अतिक्रमण से यातायात प्रभावित हो रहा था। वहीं दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। इस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.