कोडरमा घाटी में फिर हादसा, लोहे का पोल लदा ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त
कोडरमा, मई 21 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा घाटी के नौवांमाइल के समीप गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। रोड सेफ्टी के सदस्य सागर कुमार गिरी के अनुसार, कोलकाता से पटना जा रहा लोहे के पोल से लदा एक ट्रेलर घाटी में अचानक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पटना निवासी चालक विशाल कुमार और उपचालक रितेश कुमार को हल्की चोटें आईं। दोनों का प्राथमिक उपचार मौके पर ही किया गया। चालक ने बताया कि कोडरमा घाटी के ढलान में वाहन का ब्रेक अचानक फेल हो गया। जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। यह भी पढ़ें- कोडरमा घाटी में किनारे चट्टान पर चढ़ा कंटेनर, बचा चालक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.