लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी कैबिनेट ने सोमवार को लखीमपुरी खीरी में शारदा नदी के ढेबर घाट पर पुल की लंबाई को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। यह अकबरपुर-रायपुर गांव के बीच स्थित बेंटी-चांदीभानपुर-तंबौर मार्ग पर स्थित है।सेतु की निर्माणावधि में शारदा नदी की मुख्य धारा में अप्रत्याशित रूप से आए बदलाव के कारण कार्यस्थल पर एक नई धारा ढेबर की तरफ प्रवाहित होने लगी है। वहीं, शारदा नदी की मुख्य धारा बदलकर 980 मीटर ढेबर गांव की ओर विस्थापित हो गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वाराणसी ने मॉडल का अध्ययन किया और पाया कि पुल को जनोपयोगी बनाने के लिए इसकी लंबाई लखीमपुर खीरी की तरफ 675 मीटर बढ़ा देनी चाहिए। अध्ययन से आए सुझाव के बाद सेतु का पुनरीक्षित लागत का आकलन करवाया गया। इसके बाद ढेबर घाट पर सेतु, पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग व ...