कैंट क्षेत्र में तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने की कॉम्बिंग
शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- ददरौल। कैंट क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की सूचना के बाद मंगलवार को वन विभाग की टीम ने पूरे इलाके में कॉम्बिंग अभियान चलाया, लेकिन कहीं भी तेंदुए के पगचिह्न या मौजूदगी के साक्ष्य नहीं मिले। इससे फिलहाल अफवाह की आशंका जताई जा रही है, हालांकि टीम सतर्कता बरत रही है। बीती रात एक राहगीर द्वारा तेंदुआ दिखने की सूचना दी गई थी, जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही वन विभाग ने रात में भी टीम भेजकर तलाश कराई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को दोबारा टीम ने कैंट क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सघन कॉम्बिंग की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई, लेकिन तेंदुए की कोई गतिविधि सामने नहीं आई। वन विभाग के उप प्रभागीय निदेशक डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि अभी तक किसी तरह के पगचिन्ह नहीं मिले हैं, जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.