केन्द्र के माध्यम से बकरी बिक्री कर उचित मूल्य पा सकेंगी जीविका दीदियां
मुंगेर, मई 23 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जीविका ने शनिवार को जिले में दो स्थानों पर बकरी विक्रय केंद्र शुरू किया। पहला केंद्र हवेली खड़गपुर प्रखंड की बढ़ौना पंचायत और दूसरा मुंगेर सदर प्रखंड के मिर्जापुर बरदह पंचायत स्थित सीताकुंड में लगाया गया।
बकरी विक्रय केंद्र की शुरुआत विक्रय केंद्र में बड़ी संख्या में जीविका दीदियां अपने पाले हुए खस्सी और बकरों के साथ पहुंचीं। यहां उन्हें उचित और लाभकारी दाम पर पशुओं की बिक्री का मंच मिला। इससे दीदियों को बिचौलियों से बचाकर सीधे बाजार से जोड़ने का प्रयास किया गया।
पशुपालन के विशेषज्ञों द्वारा जानकारी केन्द्र पर पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों ने दीदियों को वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन की बारीकियां बतायी। टीकाकरण, संतुलित आहार, रोग प्रबंधन और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.