केंद्र सरकार का पुतला फूंका
आजमगढ़, मई 20 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के पास प्रदर्शन करने के साथ ही केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंचे नगर कोतवाल ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, अघोषित बिजली कटौती, अपराध और भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। कार्यकर्ता सपा कार्यालय से जुलूस के रूप में निकले और नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल बढ़ोत्तरी, पेपर लीक को लेकर सपा का जोरदार प्रदर्शन बाद में कलक्ट्रेट चौराहे पर कें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.