अयोध्या, जून 25 -- कुमारगंज, संवाददाता। खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपने दौरे पर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज पहुंचेंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को लेकर कृषि विवि के कुलपति डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुलपति ने बताया कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत प्राकृतिक खेती एवं स्वस्थ मिट्टी, सशक्त किसान, समृद्ध भारत विषय पर संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद वे विभिन्न प्रक्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे और कृषक चौपाल में हिस्सा लेंगे। इस कार्यकम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाह...