मुरादाबाद, मार्च 20 -- इस्कॉन की ओर से 22 मार्च को भगवान कृष्ण बलराम शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसका आरंभ जीआईसी से सुबह 11 बजे और समापन रात 8 बजे आरएसडी एकेडमी पर होगा। यह जानकारी शुक्रवार को इस्कॉन सेंटर पर वार्ता के दौरान आयोजकों ने दी। उन्होंने बताया शोभायात्रा में चार अलग-अलग रॉक बैंड, आठ झांकियों सहित ऊंट और घोड़े भी शामिल रहेंगे। सेंटर प्रबंधक उज्ज्वल सुंदर दास ने बताया शोभायात्रा में भाग लेने दिल्ली, गाजियाबाद, पिलखुआ, हापुड़, काशीपुर, राम नगर, बरेली, अफजलगढ़, बिजनौर, रामपुर और संभल के भी भक्तगण आ रहे हैं। व्यवस्था में अरुण उदय दास, कृष्ण दास, मोहन श्याम, सचिनंदन दास, महामुनि दास, राधिका माधव दास, साक्षी गौरांग दास, राधा कांत गिरधारी दास, अचिंत्य कृष्ण दास शामिल रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...