जहानाबाद, मार्च 19 -- कुर्था, निज संवाददाता। ईद, चैती छठ एवं रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को लेकर कुर्था थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी एवं थानाध्यक्ष समीर कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सभी पर्वों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि सभी समुदाय आपसी भाईचारे, प्रेम और सहयोग की भावना के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि विधि-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की...