नोएडा, अप्रैल 7 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी के पार्क में कुत्ते के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। एक एनजीओ के संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक फरीदाबाद हरियाणा के रहने वाले ऋषि शर्मा बीएमआर एनिमल ट्रस्ट के नाम से एक एनजीओ चलाते हैं। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से उन्हें पता चला कि ग्रेनो वेस्ट की कासा ग्रीन सोसाइटी के पार्क में एक कुत्ते के साथ कुकर्म की घटना हुई है। वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एनजीओ संचालक ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही कुत्ते को रेस्क्यू कर उसका मेडिकल करवाने की मांग की ताकि अपराध की पुष्टि हो सके। इस मामले मे...