पूर्णिया, मई 24 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। किसान पंजीकरण में लापरवाही कर्मियों को अब भारी पड़ने वाली है। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने पर स्पष्टीकरण के साथ एक दिन की वेतन कटौती भी होगी। फार्मर रजिस्ट्री में पूर्णिया जिले को बिहार की रैंकिंग में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। सभी पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इस सबके बीच प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसान पंजीकरण के मेगा कैम्पों का लगातार क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों का अनुश्रवण एवं निरीक्षण सुनिश्चित करें। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले कर्मियों से स्पष्टीकरण की पृच्छा करने एवं एक दिन का वेतन कटौती का निर्देश भी दिया गया है। प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार की अध्यक...