किसान दिवस : डीएम ने सुनीं किसानों की समस्याएं
अमरोहा, मई 21 -- अमरोहा, संवाददाता। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसानों ने अपनी समस्याओं को दर्ज कराया। दिवस की अध्यक्षता कर रहे डीएम डॉ.नितिन गौड़ ने सभी समस्याओं के प्राथमिकता संग निस्तारण का निर्देश संबंधित अफसरों को दिया।डीएम ने कहा कि शासन की मंशानुरूप किसानों की समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए। शासन स्तर पर संचालित योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ किसानों तक पहुंचाया जाए। किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि जिला प्रशासन उनकी समस्याओं और जरूरतों के प्रति पूर्ण रूप से संवेदनशील है। सभी शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाएं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से हो। इसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.