बलरामपुर, मई 1 -- बलरामपुर। थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के ग्राम कतवरिया मजरे लिलवा में एक किसान के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। खेत में जबरन पशु चराने का विरोध करने पर दबंगों ने किसान को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया, जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई है। पीड़ित किसान मोहन लाल पुत्र दुलारे ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि घटना 28 अप्रैल की शाम करीब 5:00 बजे की है। मोहन लाल के मुताबिक, गांव का ही निवासी संवले पुत्र निबरे अपने पशुओं को लेकर मोहन लाल के खेत में घुस गया और उसकी गन्ने की फसल चराने लगा। जब किसान ने इसका विरोध किया और पशुओं को बाहर निकालने को कहा, तो आरोपी ने आगबबूला होकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी संवले ने लाठी-डंडों से किसान पर हमला बोल दिया। थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि प्राथिमकी दर्ज कर ज...