किसान की अनदेखी हो रही : दुष्यंत
फरीदाबाद, अप्रैल 6 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को मोहना अनाज मंडी का दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि मौसम की मार से फसल प्रभावित हुई है। सरकार किसानों को राहत देने के बजाए परेशान कर रही है। प्रदेश सरकार किसान हितैषी नहीं है। किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उनकी पार्टी प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।पूर्व उपमुख्यमंत्री को मंडी में पहुंचे किसानों ने बताया कि वे अपनी फसल लेकर गेट पर घंटों खड़े रहते हैं, लेकिन खरीद की प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू नहीं हो पा रही है। इस पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा एक अप्रैल से खरीद शुरू होने के दावे किए जा रहे हैं, जबकि मोहना मंडी में खरीद प्रक्रिया देरी से शुरू हुई है। हाल के मौसम परिवर्तन के कारण गेहूं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.