रुडकी, अप्रैल 5 -- भारतीय किसान यूनियन भानु की ओर से रविवार को आयोजित कार्यक्रम में तोमर गुट के अनेक पदाधिकारियों ने भानु का दामन थामा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यूनियन हमेशा किसानों के हितों की लड़ाई लड़ेगा। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष संजीव उर्फ नीटू ने संगठन में शामिल हुए पदाधिकारियों को पत्र देकर सम्मानित किया। भाकियू तोमर के प्रदेश अध्यक्ष परविंदर चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय किसान यूनियन भानु में शामिल हुए। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी संगठन ने सौंपी है उसपर पूरी तरह से खरा उतरेंगे। भाकियू भानु के राष्ट्रीय महासचिव नितिन चौधरी ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य किसान नेताओं की लड़ाई लड़ना है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव प्रतिनिधि सुधांशु चौधरी, अंकित कुमार, सचिन कुमार, व...