मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- मिर्जापुर। विंध्याचल के अष्टभुजा पुलिस चौकी में किशोर की पिटाई मामले में प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा और सिपाही धर्मेंद्र पाल को निलंबित कर दिया गया है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को कार्रवाई की है। मामला 25 मार्च का है। किशोर ने चौकी प्रभारी और सिपाही पर चौकी में लेकर पिटाई, मोबाइल छीनने और किसी को बताने पर करंट देने का आरोप लगाया था। विंध्याचल के गोपालपुर मड़गुड़ा गांव निवासी 17 वर्षीय अंकित कुमार पुत्र कैलाश अष्टभुजा मंदिर के पास दुकान लगाता है। 25 मार्च की दोपहर लगभग बारह बजे दुकान पर था। अंकित ने आरोप लगाया कि उसी समय अष्टभुजा चौकी प्रभारी सुनील मिश्रा और उनके साथ सिपाही धर्मेंद्र पाल दुकान पर आए और कहने लगे ही पंखा लगाए हो। किशोर ने यात्रियों के लिए पंखा लगाए जाने की बात कह...