किशोरी लापता, विरोध पर परिजनों को धमकाया
पीलीभीत, मार्च 19 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 16 मार्च को उसकी 16 वर्षीय पुत्री को थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम सिमरियागौंसू निवासी जसवीर पुत्र धर्मपाल बहलाफुसला कर ले गया। इसकी जानकारी होने पर वह आरोपी के घर शिकायत करने गया तो वहां जसवीर के माता-पिता और उसकी रिश्तेदारी लक्ष्मी ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष न्यूरिया सुभाष मावी ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.