किशोरी को भगाने वाली युवती समेत 4 पर केस दर्ज
उन्नाव, मार्च 19 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बुधवार को पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 17 फरवरी की रात 17 वर्षीय बेटी को दामाद नदीम उर्फ समीर पुत्र आबिद अली निवासी राघवपुर थाना कन्नौज वर्तमान पता अकूतगंज थाना फतेहगढ़ फर्रुखाबाद भगा ले गया। बेटी साथ में पंद्रह हजार रुपये की नगदी और सोने का आभूषण भी ले गई थी। बेटी को भगाने में दामाद के भाई नसीम व कलीम तथा चांदनी सभी लोग शामिल हैं। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पीडिता की तहरीर पर युवती सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.