किशनगंज : टेढ़ागाछ थाना में समीक्षा बैठक आयोजित की गई
भागलपुर, मार्च 30 -- टेढ़ागाछ - एक संवाददाता टेढ़ागाछ थाना परिसर में थाना अध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम की अध्यक्षता में पुलिस कर्मियों के साथ रविवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखना पशु तस्करी , शराब तस्करी आदि पर कड़ी निगरानी रखना तथा लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाना था। थाना अध्यक्ष ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को सतर्कता बरतने और नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही थाना परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने को लेकर विशेष चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। बैठक में सभी कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से सहायक थाना अध्यक्ष रितेश कुमार, सब इंस्पेक्टर विकास कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.