किरोड़ा नाले में वायरक्रेट लगाने की मांग
चम्पावत, जून 9 -- टनकपुर। घसियारामंडी और बोरागोठ के ग्रामीणों ने किरोड़ा नाले में वायरक्रेट लगाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने डीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि बारिश में किरोड़ा नाले के उफान पर आने से पानी घसियारामंडी एवं बोरागोठ के घरों में घुस जाता है। कहा कि ग्रामीण वर्ष 2020 से किरोड़ा पुल के नीचे वाले हिस्से में सीसी ब्लाक और बंधा निर्माण की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी है। उन्होंने किरोड़ा नाले में वायरक्रेट लगाने की मांग की है। ज्ञापन में सभासद बबीता वर्मा, पूर्व सभासद योगेश पांडेय, प्रधान कंचन देवी, संजय पाठक, किशन लाल, अनिल कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.