कटिहार, अप्रैल 15 -- कटिहार, एक संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान के समीप वार्ड संख्या 21 स्थित विवेकानंद कॉलोनी में सोमवार की देर रात एक किराना दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखे सभी सामान जलकर राख हो गए, साथ ही घर के कुछ सामान भी आग की चपेट में आ गए। दुकानदार ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे के बाद अचानक आग लग गई। उन्होंने आशंका जताई कि आग लगने का कारण बिजली शॉर्ट सर्किट हो सकता है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान में रखा करीब दो लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर नष्ट हो गया। यह भी पढ़ें- दोना पत्तल की फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुक़सान दुकानदार की माने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना वार्ड पार्षद को ...