फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- फर्रुखाबाद संवाददाता कुंडल लूटने में फरार चल रहे शातिर को पुलिस ने गुरुवार को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के दौरान आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटे गए कुंडल और अवैध असलहा बरामद किया है।अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को पुलिस टीम फरार आरोपी कुलदीप निवासी अलैयापुर, थाना पटियाली, कासगंज को गिरफ्तार कर कोतवाली लाई थी। पूछताछ के बाद पुलिस उसे लूटे गए कुंडल की बरामदगी के लिए बताए गए स्थान पर ले गई। वहां आरोपित ने पहले से छिपाकर रखे तमंचे से भागने की नीयत से पुलिस टीम पर दो राउंड फायर झोंक दिए। बदमाश द्वारा की गई अचानक फायरिंग में हेड कांस्टेबल धर्में...