वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय के भूगोल विभाग और फोटोग्राफी क्लब की तरफ से बुधवार को 'काशी: द सेक्रेड सिटी' विषय पर व्याख्यान और फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. अलका सिंह ने किया। भूगोल विभाग की प्रो. अंजना सिंह ने अपनी प्रस्तुति के दौरान बताया कि काशी का भूगोल केवल स्थलाकृतिक संरचना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आध्यात्मिक ऊर्जा, नदी तंत्र, घाटों की संरचना और मानव बस्तियों के विशेष विन्यास का एक अद्वितीय 'ब्लूप्रिंट' प्रस्तुत करता है। इसे फोटोग्राफी के माध्यम से और अधिक सजीव रूप में समझा जा सकता है। कार्यक्रम में छात्राओं ने काशी के घाट, गंगा तट, गलियां, धार्मिक स्थल एवं मानव गतिविधियों को चित्रों में प्रदर्शित किया। वामिका सिंह, इशिता बोस, रिद्धिमा वार्ष्णेय, ईशा द्विवेदी...