कालीमठ में आज कन्या पूजन, कल भंडारा
वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी। लक्ष्मीकुंड स्थित प्राचीन कालीमठ में नवमी तिथि (27 मार्च) पर शृंगार, हवन, कन्या पूजन और भंडारा का आयोजन किया जाएगा। महंत पंडित ठाकुर प्रसाद दुबे ने बताया कि चैत्र नवरात्र महोत्सव में 28 मार्च को मां काली का भव्य शृंगार किया जाएगा। दंडी संन्यासियों के लिए भंडारा होगा। गीतकार कन्हैया दुबे 'केडी' के संयोजन में भक्ति संगीत का कार्यक्रम होगा। मांडवी सिंह और शांभवी सेठ का कथक नृत्य होगा। लोक कलाकार डॉ. अमलेश शुक्ल 'अमन', प्रो. अजीत कुमार शुक्ला, दीनदयाल उपाध्याय नगर के ओम तिवारी, काशी के बाल कलाकार यथार्थ दुबे, स्नेहा अवस्थी, अरुण मिश्रा, गुंजन कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.