बागपत, मई 23 -- बागपत। बड़ौत कस्बे के पट्टी मेहर निवासी एक पीड़ित परिवार ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र सौपकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित पुष्पेंद्र कश्यप ने बताया कि 20 मई की रात पड़ोस के कुछ लोगों ने नशे की हालत में उनके घर में जबरन घुसकर लूटपाट और महिलाओं के साथ मारपीट कीं। महिलाओं के कपड़े फाड़े गए, बुजुर्ग पिता को पीटा। अवैध हथियार से फायर भी किया गया। हमलावर 20 हजार रुपये और सोने का कुंडल भी ले गए। वहीं पुलिस ने उनकी तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित परिवार ने डीएम से आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...