हरदोई, मई 21 -- हरदोई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ, भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध कर्मचारियों ने लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर पूरे जनपद में कार्य बहिष्कार किया। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं पूर्व की भांति सुचारू रूप से संचालित होती रहीं। यह भी पढ़ें- वेतन के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शनस्वास्थ्य सेवाओं पर प्रभाव जिला मुख्यालय से लेकर सभी सीएचसी और पीएचसी केंद्रों पर कर्मचारियों द्वारा नियमित कार्य बंद रखे जाने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 18 से 20 मई तक कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन इसके बावजूद अब तक मार्च और अप्रैल माह का वेतन भुगतान नहीं किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि मई माह भी समाप्ति की ओर है और लगात...