कार्यकर्ताओं से मिली केन्द्रीय मंत्री
गिरडीह, मई 24 -- गांडेय, प्रतिनिधि। भारत सरकार की केन्द्रीय मंत्री सह कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की सासंद अन्नपूर्णा देवी रविवार को धनबाद से देवघर जाने के क्रम में अहिल्यापुर मंडल के भाजपाइयों से मुलाकात की। इस क्रम में केन्द्रीय मंत्री अहिल्यापुर गांव स्थित दुर्गा मंडप के समीप कुछ देर के लिए रुकी। केन्द्रीय मंत्री के पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अल्प समय की मुलाकात में केन्द्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन मजबूती, क्षेत्र में केन्द्र प्रायोजित योजनाओं का सही संचालन, क्षेत्र का विकास सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अरुण हाजरा, सुरेन्द्र लोहानी, सत्यनारायण यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। फोटो 24 जीआरडी 202 कार्यकर्ताओं से बातचीत करतीं केन्द्रीय मंत्री।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.