अल्मोड़ा, मई 27 -- अल्मोड़ा। काम की तलाश में देहरादून से हरिद्वार को निकला भतरौंजखान का 26 साल का युवक 70 दिन से लापता है। पिता ने बेटे की तमाम जगह तलाश कर ली है, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। अब पिता की तहरीर पर भतरौंजखान पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।

पिता का बयान पुलिस के मुताबिक लौकोट भतरौंजखान निवासी प्रकाश चंद्र आर्या ने तहरीर दी है। कहना है कि उनका 26 साल का बेटा योगेश बीते आठ माह से देहरादून में काम करता था। होली में घर आने के बाद 12 मार्च को वह वापस लौटा। 15 मार्च को उसका फोन आया कि वह आईएसबीटी स्थित अपने कमने में है। लाला ने उसे नौकरी से निकाल दिया है। अब वह काम की तलाश में हरिद्वार जा रहा है। बताया कि 16 मार्च की सुबह 5:45 बजे योगेश का फिर से फोन आया। लेकिन उनका दूसरा बेटा फोन रिसीव नहीं कर पाया। इसके बाद से योगेश का नंबर बंद...