कांग्रेस नेता मुमताज पर अवैध कब्जे का आरोप
बांदा, मई 23 -- बांदा। देहात कोतवाली थाने के करबई गांव निवासी ओमनारायण कुशवाहा ने डीएम को प्रार्थनापत्र दिया है। आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता मुमताज अली ने उनकी पैतृक भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसने दो लोगों को अपनी चार विस्वा जमीन बेची थी। दाखिल खारिज भी हो गया है, पर कब्जा नहीं करने दे रहे हैं। पैमाइश कराकर जमीन पर कब्जा दिलाया जाए। उधर, मुमताज अली ने कहा कि आरोप गलत हैं। उन्होंने जमीन खरीदी थी, दाखिल खारिज न होने के कारण ओमनारायण की नियत बदली है। इसीलिए गलत आरोप लगा रहे हैं। यह भी पढ़ें- फरियादी ने खुरहंड चौकी प्रभारी व दीवान पर लगाया जूतों से पिटाई का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.