अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व प्रधानमन्त्री स्व राजीव गांधी की पुण्य तिथि को कांग्रेसियों ने गुरुवार को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। रेलवे रोड पार्टी कार्यालय पर कांग्रेसियों ने श्रद्धापूर्वक याद किया। कांग्रेसियों ने राजीव गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। विवेक बंसल ने कहा कि वर्तमान समय में देश के अन्दर जो डिजिटल सिस्टम काम कर रहा है और वीडियो कांफ्रेंसिंग, ऑनलाइन शिक्षा, ऑनलाइन बैंकिंग, इ-पेमेंट आदि का जो तन्त्र चल रहा उसकी परिकल्पना राजीव गाँधी की ही देन है। अपने प्रधानमंत्री पद के कार्यकाल में अपनी इस परिकल्पना को साकार रूप देने के लिये उन्होंने वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित किया था। जिसके फलस्वरूप इस क्षेत्र में देश आज इस मुक़ाम पर है। देश को इक्कीसवीं सदी में ले जाने का वास्तविक श्रेय...