देवरिया, मई 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रामपुर कारखाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में नामांकन, पठन-पाठन, साफ-सफाई, छात्रावास व्यवस्थाओं एवं छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं एवं छात्रावास का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई की स्थिति देखी तथा छात्राओं को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन एवं राशन की गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि छात्राओं को सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जाए। छात्राओं की शि...