कव्वाली मुकाबले के साथ दो दिवसीय उर्स संपन्न
बोकारो, मार्च 23 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के सुरजुडीह में हजरत दाता कुर्बान अली शाह का 79वां दो दिवसीय सालाना उर्स शानदार कव्वाली मुकाबला के साथ शनिवार रात संपन्न हो गया। गया से आये कव्वाल जानी ताज एंड पार्टी एवं धनबाद के वाहिद चिश्ती एंड पार्टी के बीच शानदार कव्वाली का मुकाबला हुआ। कव्वाली सुनने हजारों की भीड़ उमड़ी। दोनों कव्वालों ने एक से बढ़कर एक कव्वाली पेश कर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। उर्स के अंतिम दिन भी कुरबान अली शाह की मजार पर हजारों मुरीदों व अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर अमन व खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद फूल मालाओं से बनी विशेष चादर लेकर मजार पहुंचे एवं कुर्बान अली शाह की मजार पर चादरपोशी कर क्षेत्र की खुशहाली एवं अमन चैन की दुआ मांगी। इसके अलावा अन्य कई पंचायत प्रतिनिधियों समेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.