नई दिल्ली, मई 24 -- 25 मई को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज में यह जानकारी सामने आई है। पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण भारत और पूर्वी राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का असर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है। यह भी पढ़ें- उत्तर भारत में भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत, यूपी में बारिश और ओले का अलर्ट पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सोमवार को बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। असम और मेघालय में भी तेज...