लखनऊ, मई 24 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कल्याणपुर में विजय कुंज कालोनी में निजी कम्पनी कर्मी विनोद गौड़ के मकान में शनिवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आनन फानन घर वालों ने बाहर निकलकर पहले खुद को बचाया। दमकल को सूचना दी। इंदिरानगर फायर स्टेशन से एफएसओ कमलेंद्र कुमार सिंह टीम के साथ दो गाड़ियां लेकर रवाना हुए। उधर गृह स्वामी विनोद गौड़ ने आस पड़ोस के लोगों की मदद से सब मर्सिबल पम्प स्टार्ट कर आग पर काबू पाना शुरू किया। कुछ अपनी छतों से बाल्टी से पानी फेंक कर आग पर काबू पाने में लग गए। इस बीच दमकल पहुंची आग और विकराल हो चुकी थी। दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। एफएसओ कमलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। शार्ट सर्किट से आग ल...