प्रयागराज, अप्रैल 5 -- इलाहाबाद संग्रहालय की निदेशक व कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ कला व फोटोग्राफी संग्रहालय बेंगलुरु व पटना का भ्रमण किया। चार व पांच अप्रैल को भ्रमण के अंतर्गत निदेशक ने बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह व अभिषेक पोद्दार से मुलाकात की। निदेशक ने सांस्कृतिक विरासत के आदान-प्रदान के जरिए अपनी समृद्ध विरासत को संरक्षित रखने की जानकारी हासिल की। साथ ही इलाहाबाद संग्रहालय को किस तरह से विश्व स्तरीय बनाया जा सकता है, उस पर अधिकारियों से विचार विमर्श किया। टीम में डॉ. संजू मिश्रा व प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...