कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसमूह
प्रयागराज, मई 24 -- फाफामऊ। मलमास के महीने में फाफामऊ बाजार में शनिवार देर रात शिव महापुराण कथा के शुभारंभ के पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा की अगुवाई शहर उत्तर के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने की। शोभा यात्रा बसना नाला के पास स्थित शिव मंदिर से उठकर फाफामऊ बाजार के विभिन्न सड़कों से होते हुए सब्जी मंडी में जाकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में मुख्य यजमान पुरुषोत्तम लाल केसरवानी, महेंद्र केसरवानी, संतबक्स सिंह, श्यामबाबू गुप्ता, सुभाष चंद्र केसरवानी, गोपीचंद्र केसरवानी, अमित केसरवानी, गौरव अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, शशि अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। यह भी पढ़ें- बारह ज्योतिर्लिंग प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.