कलश यात्रा के साथ श्रीशतचंडी महायज्ञ व कथाओं का शुभारम्भ
हरदोई, मई 21 -- हरपालपुर। क्षेत्र के गांव अंतूपुरवा मजरा खद्दीपुर राजा स्थित दुर्गा देवी मंदिर पर दशदिवसीय श्रीशतचंडी महायज्ञ, श्रीराम कथा एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ शंखध्वनि, भजन और कलश पूजन के साथ हुआ। धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। त्रिसत्रीय अनुष्ठान का कलश पूजन बच्चास्वामी शिवस्वरूप ब्रह्मचारी एवं वानप्रस्थी राममोहन अग्निहोत्री की उपस्थिति में नैमिषधाम के यज्ञाचार्य निर्दोष अग्निहोत्री ने कराया। आचार्यों ने अधिक मास यानी लौंद महीने में धार्मिक अनुष्ठान को विशेष पुण्यदायी और फलदायी बताया। इसके बाद बच्चास्वामी शिवस्वरूप ब्रह्मचारी के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यजमान संतोष त्रिवेदी, श्यामा कुमार त्रिवेदी, जितेंद्र अग्निहोत्री, गंगाकिशोर अग्निहोत्री, कमलेश त्रिवेदी, नन्हें त्रिवेदी, मिंटू अग्निहोत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.