कर्मकार कल्याण संघ की कार्यकारिणी का गठन
पिथौरागढ़, मई 27 -- गंगोलीहाट। नगर में भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन धौनी रहे। इस मौके पर सर्वसम्मति से नरेश कुमार लोहिया को अध्यक्ष, मनोज कुमार को उपाध्यक्ष, संगीता को सचिव, निकिता को संगठन मंत्री, सुनील कुमार को महासचिव और रिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही हेमा देवी को सचिव, राधा देवी व निर्मला देवी को प्रचार मंत्री, कमला देवी को संगठन मंत्री, किशन उप्रेती को सचिव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक के बाद सभी पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, उत्तराखंड भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे कन्या विवाह सहायता, मातृत्व लाभ, शिक्षा सहायता व पेंशन योजना को पात्र श्रमिकों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.