जहानाबाद, मई 23 -- किंजर , एक संवाददाता करपी अंचल अधिकारी ने आठ दिनों पूर्व किंजर बाजार में कई सार्वजनिक जगहों पर आम नोटिस चिपका कर किंजर मौजा में सभी सरकारी भूमि पर आम लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर मकान दुकान बना रखे हैं। वैसे लोगों को 23 मई तक स्वेच्छा से सरकारी भूमि खाली कर दें लेकिन किसी भी अतिक्रमणकारियों पर इस सरकारी नोटिस का कोई असर नहीं दिखा। अतिक्रमणकारियों ने इस नोटिस को मजाक के तौर पर लिया है। शनिवार की संध्या तक सीओ का आग्रह ऑर्डर और अल्टीमेटम भी समाप्त हो गया है। अब देखना है कि अंचल प्रशासन इन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ क्या रूख अपनाता है। यह भी पढ़ें- करपी सीओ के आदेश के बाद भी अतिक्रमणकारियों पर कोई असर नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...