मेरठ, जून 9 -- सरधना। लोकप्रिय रोड स्थित एक घेर में सोमवार को करंट लगने से ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला खाकरोबान निवासी 55 वर्षीय इरशाद उर्फ बबली ट्रांसपोर्ट का कार्य करते थे। सोमवार को वह लोकप्रिय रोड स्थित अपने घेर में भैंस को नहला रहे थे। इसके बाद वह पास में रखे टेबल फैन के निकट पहुंचे। इसी दौरान कपड़े गीले होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गए और जमीन पर गिर पड़े। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर वहां पहुंचे लोगों ने उन्हें अचेत अवस्था में देखा। यह भी पढ़ें- करंट लगने से ट्रांसपोर्टर की मौत, परिवार में मचा कोहराम परिजन और आसपास के लोग तत्काल उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर द...