कम लागत, अधिक उत्पादन का आधार है वैज्ञानिक खेती : सुधीर मंगलेश
रामगढ़, मई 23 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी प्रखंड सभागार में शुक्रवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को खरीफ फसल की उन्नत खेती, कम बारिश की स्थिति में बेहतर उत्पादन देने वाली फसलों एवं उन्नत बीजों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में दुलमी प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, प्रमुख रेणु देवी, उपप्रमुख धर्मधीर महतो एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को संबोधित करते हुए आधुनिक व वैज्ञानिक खेती को अपनाने पर जोर दिया। इस दौरान सुधीर मंगलेश ने कहा कि कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए किसानों को वैज्ञानिक खेती की तकनीक अपनानी चाहिए।अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है, इसलिए किसानों को कम समय एवं कम पानी में अच्छी पैदावार देने वाली उन्नत किस्म के बीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.