कमीशन बढ़ाने व दुकानों के मर्जर के विरोध में कोटेदारों का प्रदर्शन
संतकबीरनगर, अप्रैल 6 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के कोटेदारों ने रविवार को सरकार की नीतियों के विरोध में आवाज बुलंद की। आल इंडिया फेयर प्राइस शाप डीलर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के बैनर तले एकत्र हुए कोटेदारों ने कम कमीशन और दुकानों के मर्जर के निर्णय पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के बाद क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपा।नगर के पक्का पोखरा में आयोजित बैठक में तहसील अध्यक्ष बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कोटेदारों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में कोटेदारों को खाद्यान्न वितरण पर बेहतर कमीशन मिल रहा है। गुजरात, दिल्ली और राजस्थान में जहां लगभग 200 रुपये प्रति कुंतल तक कमीशन दिया जा रहा है, वहीं बिहार में भी करीब 143 रुपये प्रति कुंतल दिया जा रहा है। इसके विपरीत उत्तर प्रदेश में मात्र 90 पैसे प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.