कब्जा हटवाने गई पुलिस टीम पर हमला, तीन पुलिस कर्मी घायल
जौनपुर, मई 24 -- रामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम असवां में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस टीम पर मनबढ़ ने जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर आदि से हुए हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। राजस्व विभाग की ओर से गांव स्थित भीटे की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई थी। जिसके बाद राजस्व टीम वापस लौट गई। जबकि मौके पर पुलिस बल शांति व्यवस्था के लिए तैनात रहा। इसी दौरान गांव के ऋषभ यादव आक्रोशित हो गया और पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्वयं को सुरक्षित किया। पुलिस की तरफ से द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.