कपड़ा व्यापारी की आंध्र प्रदेश में ट्रेन की चपेट में आने से मौत
हापुड़, जून 15 -- नगर के मोहल्ला बुर्ज मोहल्ला निवासी एक कपड़ा व्यापारी की आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसल गया। व्यापारी संतुलन नहीं बना पाया और ट्रेन के नीचे आने से उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसा की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया और शहर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन शव लेने के लिए आंध्र प्रदेश रवाना हो गए हैं। जानकारी के अनुसार नगर के बुर्ज मोहल्ला निवासी अंकुर अग्रवाल (50 वर्ष) की पिलखुवा में रितिक टैक्सटाइल फर्म है। जहां से वह कई प्रदेशों में कपड़ों का व्यापार करते हैं और समय समय पर टूर पर जाते थे। शनिवार को वह व्यापार के सिलसिले से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा गए थे। ट्रेन में चढ़ते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और ट्रेन के नीचे आने से उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.