भागलपुर, जनवरी 12 -- कटिहार, एक संवाददाता। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव सोमवार को अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे विलंब से विशेष निरीक्षण ट्रेन से कटिहार स्टेशन पहुंचे। उनके आगमन पर कटिहार रेल मंडल के डीआरएम किरेन्द्र नरह, एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह, डीसीएम संगीता मीणा, एसीएम कुमार जितेंद्र सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। स्टेशन पर कुछ देर ठहरने के बाद महाप्रबंधक ने गौशाला स्थित रेलवे गोल्फ मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, संरचनात्मक रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं से जुड़े कई बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर दिया। रेल प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.